Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : एलिस व शुआई की जोड़ी ने महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया

ऑस्ट्रेलियन ओपन में टेनिस खिलाड़ी एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्होंने एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया.
 

Malbourne : ऑस्ट्रेलियन ओपन में टेनिस खिलाड़ी एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्होंने एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया.

 

पहले सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सेट टाईब्रेक में जीत लिया. दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 से बढ़त बना ली.

 

हालांकि एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और दो पोइंट बचाए लेकिन बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लेम डबल्स खिताबों की संख्या 6 हो गई है. 

 

वहीं, झांग शुआई के नाम तीन ग्रैंड स्लेम डबल्स ट्रॉफियां हो गई. इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में महिला डबल्स खिताब जीता था.
  


इस जोड़ी ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था. ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया.

 

इससे पहले शुक्रवार को खेले गए मिश्रित युगल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और मैनुअल गुइनार्ड को 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर खिताब जीता. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही