Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला सिंगल्स: सेमीफाइनल में पहुंची एलिना राइबकिना और जेसिका पेगुला

ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेना राइबकिना ने शानदार प्रदर्शन किया. एलेना ने दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
 

Lagatar Desk: ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेना राइबकिना ने शानदार प्रदर्शन किया. एलेना ने दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस हार के साथ ही  पोलैंड की इगा स्वियातेक  का ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना अधूरा रह गया. 

 

बता दें, इगा स्वियातेक 4 फ्रेंच ओपन, एक विंबलडन और एक यूएस ओपन जीत चुकी है. अब एलेना का फाइनल में अमांडा अनीसिमोवा से मुकाबला होगा. इससे पहले एलेना राइबाकिना 2023 में मेलबर्न फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

 

दूसरी ओर अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने हमवतन खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को 6-2, 7-6 (1) से हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस बार उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब सेमीफाइनल में उनका सामना कजाखस्तान की एलेना रयबाकिना से होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही