Search

 
 
 

रांची : प्रशासनिक अनुमति न मिलने से ऑटो चालकों की बैठक स्थगित, अब 19 अप्रैल को होगी

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की 15 अप्रैल को होने वाली बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. प्रदेश महासंघ अध्यक्ष दिनेश सोनी के अनुसार, प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब अगली बैठक 19 अप्रैल को होगी.
 

Ranchi :  झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की 15 अप्रैल को होने वाली बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. प्रदेश महासंघ अध्यक्ष दिनेश सोनी के अनुसार, प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब अगली बैठक 19 अप्रैल को होगी.

 

दिनेश सोनी के अनुसार,  टाटीसिल्वे और कांटाटोली मार्ग पर दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक ऑटो परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया था. इस दौरान ईएफ ग्राउंड, टाटीसिल्वे में बैठक आयोजित कर यात्री भाड़ा निर्धारण, मार्ग चयन, सदस्यता शुल्क वसूली और एजेंटों द्वारा की जा रही अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी. 

 

लेकिन टाटीसिल्वे थाना और एसडीओ कार्यालय से बैठक की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक 19 अप्रैल को नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर आयोजित की जायेगी. इसमें ऑटो चालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जायेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही