Search

 
 
 

JPSC प्रारंभिक परीक्षा 19 को, लातेहार डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 19 अप्रैल को होनी है. लातेहार जिले में भी यह परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी.  पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी.
 
  • लातेहार के 13 परीक्षा केद्रों में होगी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
  • उपायुक्‍त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दिेए कई दिशा निर्देश

Latehar :   झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 19 अप्रैल को होनी है. लातेहार जिले में भी यह परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी.  पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी.

 

परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने आज शिशु विद्या मंदिर और गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने की बात कही. कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्‍त ने परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की. 

 

मौके पर डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही