Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत ने तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना की

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने  राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने  राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि श्री राम जानकी तपोवन मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि रांची की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर भी है. 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा.

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. यहां आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां सहज और सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें.

 

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी मंदिर के विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह मंदिर और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा.

 

बता दें कि श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की थी. इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति से उन्हें अवगत कराया था. साथ ही उन्हें स्थल का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही