Search

रांची में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित आइलेक्स हिनू के पास एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना में ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
 
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित आइलेक्स हिनू के पास एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना में ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक और एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर चालक पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से चालक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. फिलहाल घायल ऑटो चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही