Search

 
 
 

Chaibasa News: राजकीय विद्यालय में क्लर्कों के लेखा परीक्षा का आयोजन, DC ने लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा में आयोजित क्लर्कों की अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा में आयोजित क्लर्कों की अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की लेखा संबंधी जानकारी, कार्यकुशलता और वित्तीय समझ का आकलन करना है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.


निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण पाया गया. उपायुक्त ने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए. इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही