Search

 
 
 

Saraikela News: बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए पंडरा में लगा शिविर, लोन सुविधा की दी जानकारी

किसानों को संस्थागत बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पंडरा पंचायत में ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)  सृजन शिविर का आयोजन किया गया.
 

Saraikela-Kharsawan: किसानों को संस्थागत बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पंडरा पंचायत में ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)  सृजन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

 

शिविर के दौरान बैंक के बकाया ऋणों के निपटान, ऋण समझौता प्रक्रिया तथा पात्र किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने से संबंधित जानकारी दी गई. साथ ही इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया.

 

अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) बरुण कुमार चौधरी ने किसानों को समय पर ऋण चुकाने, बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा कृषि कार्यों के लिए संस्थागत ऋण का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को कम ब्याज दर पर आसान ऋण उपलब्ध कराने की पहल है.

 

कार्यक्रम में चीफ मैनेजर (एआरडी) संजय कुमार, बैंक ऑफ इंडिया सरायकेला शाखा की प्रबंधक श्रद्धांजलि, पंडरा पंचायत की मुखिया गीता कुमारी समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने ग्रामीणों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की अपील की.

 

शिविर में शामिल किसानों और ग्रामीणों ने ऋण निपटान एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति उत्साह दिखाया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की. उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे शिविर किसानों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही