Search

 
 
 

Hazaribagh News : नीट परीक्षा को लेकर होटलों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर

सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह व सीसीआर डीएसपी अरमानुल हक के नेतृत्व में टीम ने कोर्रा थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों की जांच की. इस दौरान होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन भी किया गया.
 

Hazaribagh : पूरे देश में नीट (NEET) परीक्षा 21 जून रविवार को आयोजित होगी. हजारीबाग जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीसी हेमंत सती व एसपी अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान होटलों में सघन जांच की गई.


सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह व सीसीआर डीएसपी अरमानुल हक के नेतृत्व में टीम ने कोर्रा थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों की जांच की. इस दौरान होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन भी किया गया. होटल संचालकों व प्रबंधकों को आगंतुकों का नाम-पता सहित अन्य दस्तावेज रखने, पहचान पत्रों का सत्यापन सुनिश्चित करने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को देने का निर्देश दिया गया. जांच टीम में कोर्रा थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे.


इस दौरान शहर के मनोकामना होटल, स्वागत पैलेस, होटल मीत मिलन, होटल वनांचल सहित अन्य होटलों की जांच की गई. अधिकारियों ने होटल संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही