Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : गोशाला भ्रमण व स्वास्थ्य शिविर में पशु चिकित्सा कॉलेज के छात्रों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

Ranchi : पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया.

 

एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने रांची गोशाला न्यास की सुकुरहुट्टू स्थित गोशाला का भ्रमण किया. इस गोशाला में लगभग 350 गोवंश हैं. भ्रमण के दौरान छात्रों ने दुग्ध प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई, जैविक कृषि मॉडल, गोबर से गोकाष्ठ निर्माण, दिया निर्माण, वर्मी कंपोस्ट तथा गोबर पाउडर निर्माण जैसी गतिविधियों को करीब से देखा और समझा.


इस दौरान विद्यार्थियों ने गोवंश की डीवर्मिंग (कृमिनाशन) की और घाव से पीड़ित गायों की ड्रेसिंग भी की. साथ ही गोशाला परिसर स्थित गो परिक्रमा मंदिर का दर्शन किया. कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिस्सिला केरकेट्टा, डॉ. पंकज कुमार और डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने किया. छात्रों ने बताया कि गोशाला प्रबंधन को प्रत्यक्ष रूप से देखने का यह उनका पहला अनुभव था और इसके लिए उन्होंने गोशाला न्यास के सचिव प्रदीप राजगढ़िया के प्रति आभार व्यक्त किया.


वहीं, दूसरे कार्यक्रम के तहत कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू गांव में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 25 मवेशियों और 30 बकरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और पशुपालकों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं. शिविर के सफल संचालन में भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एंथोनी कोंगाड़ी का सक्रिय सहयोग रहा.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही