Search

 
 
 

रांची में ऑटो चालकों का धरना, पार्किंग, परमिट समेत 5 मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले सोमवार को लोक भवन धरना स्थल में यूनियन अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में ऑटो चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद चालकों ने उपायुक्त, नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले सोमवार को लोक भवन धरना स्थल में यूनियन अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में ऑटो चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद चालकों ने उपायुक्त, नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

इसे भी पढ़ें...


यूनियन ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में ऑटो पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. वर्तमान में केवल रातू रोड न्यू मार्केट बस स्टैंड में पार्किंग स्थल है, जहां सीमित संख्या में ऑटो खड़े हो सकते हैं. इसके बावजूद अरगोड़ा चौक और आईटीआई बस स्टैंड के पास एनएच पर ऑटो चालकों से जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है. यूनियन ने इस वसूली को तत्काल बंद कराने की मांग की हैं.

Uploaded Image

धरना-प्रदर्शन करते चालक


चालकों ने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस बिना चालक को जानकारी दिए ई-चालान काट रही है. 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक के चालान कटने से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है.


यूनियन ने कहा कि वह कई वर्षों से नगर निगम से पूरे शहर में एकल टोकन (ग्लोबल टेंडर) व्यवस्था लागू करने की मांग कर रही है, ताकि सभी ऑटो चालक एक ही टोकन के आधार पर परिचालन कर सकें.


इसके साथ ही शहर के विभिन्न सड़कों पर सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए अधिकृत स्थान चिन्हित किए जाएं. वर्तमान में निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण चालकों पर लगातार चालान की कार्रवाई हो रही है.


ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल केवल 5 हजार ऑटो का परमिट जारी है, जबकि लगभग 15 हजार ऑटो का परिचालन हो रहा है. यूनियन ने आरोप लगाया कि यह स्थिति मिलीभगत के कारण बनी हुई है. संगठन ने सरकार से 5 हजार नए परमिट जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इससे अवैध वसूली पर रोक लगेगी और सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी.


इसके अलावा यूनियन ने विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात जमादार और पुलिसकर्मियों का पूर्व की तरह प्रत्येक 15 दिन में स्थानांतरण किए जाने की मांग उठाई. यूनियन ने कहा कि इससे अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लग सकेगी.


धरना के दौरान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


मौके पर शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र पांडेय,सुनिल सिंह, समीम अंसारी, सममाउन मंसुरी, संजय गुप्ता, कांशी यादव, शुकुल यादव, कन्हैया यादव, उमेश यादव, चंदेश्वर सिंह, छोटु यादव इसके अलावा झारखंड प्रदेश सीएनजी आटो महाचालक संघ से भोला सिंह, लालु सिंह मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही