Search

 
 
 

Dhanbad News: सरिया लदा ऑटो पलटा, चपेट में आए बाइक सवार तीन लोग घायल

Dhanbad News: हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. तीनों को SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 
SNMMCH हॉस्पिटल

Dhanbad News: गोविंदपुर के आरएस मोड़ के पास मंगलवार को सरिया लदा टेंपो अचानक पलट गया. इसकी चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला, एक पुरुष और चार साल का बच्चा शामिल है. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार कालाडीह निवासी यशोदा देवी (30) छठ पूजा संपन्न करने के बाद अपने ससुराल लौट रही थीं. उनके साथ गुड्डू भारती और चार साल का एक बच्चा भी बाइक पर सवार था. इसी दौरान आरएस मोड़ के पास पीछे से आ रहा सरिया लदा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो में लदे सरिये की चपेट में बाइक सवार तीन लोग आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. तीनों को SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. छठ पूजा की खुशियों के बाद घर लौट रहे परिवार के लिए यह हादसा बड़ी मुसीबत बन गया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही