Search

 
 
 

Ranchi News: रातू रोड वेजिटेबल मार्केट के पास बन रहा ऑटो स्टैंड, यात्रियों को होगी सुविधा

Ranchi News: ऑटो के आवागमन को वेजिटेबल मार्केट की ओर से प्रवेश कराया जाएगा. परिसर के पिछले हिस्से से निकास की व्यवस्था की जाएगी. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में नगर निगम पहल की है.
 
ऑटो स्टैंड का निरीक्षण करते नगर आयुक्त

Ranchi News: रातू रोड वेजिटेबल मार्केट के समीप बन रहे ऑटो स्टैंड का नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया. लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से आटो स्टैंड का निर्माण हो रहा है. इसे 10 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है. 

 

ऑटो के आवागमन को वेजिटेबल मार्केट की ओर से प्रवेश कराया जाएगा. परिसर के पिछले हिस्से से निकास की व्यवस्था की जाएगी. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में नगर निगम पहल की है. रातू रोड चौक एवं किशोरी यादव चौक के आसपास लगने वाले यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें:

इस परियोजना के पूरा होने से ऑटो चालकों को निर्धारित पड़ाव मिलेगा, इसके वजह से यात्रियों को सड़क पर खड़े ऑटो से परेशानियो का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि ऑटो स्टैंड का विकास केवल पार्किंग स्थल के रूप में नहीं, बल्कि यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

 

परिसर में यात्री शेड भी बनाया जाएगा. पेयजल एवं समुचित ड्रेनेज की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही ऑटो के निर्धारित पड़ावों की मार्किंग एवं नंबरिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि ऑटो का परिचालन निर्धारित स्थानों से ही हो और परिसर में अनावश्यक अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

 

इस मौके पर कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही