Search

 
 
 

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें, बिना जांचे कोई खबर शेयर न करें : रांची पुलिस

Ranchi News : सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर को सच मानकर आगे शेयर करना लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी खबर या सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर को सच मानकर आगे शेयर करना लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी खबर या सूचना को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.

 

पुलिस ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर झूठी और भ्रामक खबरें सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैला सकते हैं. ऐसी खबरों से लोगों के बीच गलतफहमी, तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है.


पुलिस ने खास तौर पर संवेदनशील और विवादित मामलों से जुड़ी खबरों को लेकर सावधानी बरतने को कहा है. किसी सूचना का स्रोत क्या है और वह सही है या नहीं, इसकी जांच किए बिना उसे आगे नहीं भेजना चाहिए.

 

रांची पुलिस ने कहा कि अगर किसी को ऐसी पोस्ट, मैसेज या वीडियो मिलता है, जिससे समाज में तनाव या विवाद पैदा हो सकता है, तो उसे आगे शेयर न करें. इसकी जानकारी पुलिस या प्रशासन को दें.

 

पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि सही और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और शहर में शांति बनाए रखने में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही