Search

 
 
 

Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल, फैंस बोले- छा गए शिवम पंडित

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.ये 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है.जिसको लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे.
 

Lagatar Desk : इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.ये 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है.जिसको लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे. फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया X पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. खास बात यह है कि फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर कई दर्शकों ने इमरान हाशमी की जमकर तारीफ की है.

 

‘आवारापन 2’ को मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म देखने के बाद दर्शक X पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म की शुरुआत ही उन्हें कहानी से जोड़ देती है. सबसे ज्यादा चर्चा इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित की हो रही है.एक यूजर ने लिखा कि फिल्म के शुरुआती 20 मिनट में ही दर्शक शिवम पंडित के किरदार में खो जाते हैं और उससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं.

 

 

आवारापन 2’ को देखने के लिए सिर्फ पुराने फैंस ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के दर्शक भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. एक यूजर ने मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी को लेकर लिखा कि बिना छुट्टी वाले शुक्रवार को भी फिल्म के शो में 60-70 फीसदी दर्शकों की मौजूदगी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे 2008-2012 का दौर वापस आ गया हो.यूजर ने यह भी कहा कि फिल्म देखने वालों में जेन Z और मिलेनियल्स दोनों शामिल हैं.

 

फिल्म से ज्यादा गानों की हो रही चर्चा

आवारापन 2 के म्यूजिक को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. खासकर पुराने गानों से जुड़े इमोशनल सीन्स दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं.एक दर्शक ने फिल्म के उस सीन की तारीफ की, जिसमें भिक्षु एक बार फिर शिवम को बचाते हैं और बैकग्राउंड में ‘तेरा मेरा रिश्ता’ सुनाई देता है. यूजर के मुताबिक, इस सीन को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं

 

कुछ दर्शकों को नहीं पसंद आई फिल्म

हालांकि, सोशल मीडिया पर हर किसी का रिएक्शन पॉजिटिव नहीं है. कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म अपने पुराने हिस्से की यादों और नॉस्टैल्जिया पर जरूरत से ज्यादा निर्भर करती है.कुछ लोगों को लगा कि सीक्वल में ओरिजिनल ‘आवारापन’ जैसी भावनात्मक गहराई और असर देखने को नहीं मिलता.वहीं, फिल्म के संगीत को लेकर ज्यादातर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक नजर आ रही है.

 

इमरान हाशमी की एक्टिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस की लगभग हर तरफ तारीफ हो रही है. जिन दर्शकों को फिल्म की कहानी या सीक्वल का पूरा काम पसंद नहीं आया, उन्होंने भी शिवम पंडित के किरदार में इमरान की एक्टिंग को मजबूत बताया है.

 

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की उम्मीद जताई जा रही है. Sacnilk के अनुमान के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ भारत में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर सकती है.

 

रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज से पहले फिल्म के लिए 2.85 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे और प्री-सेल्स से करीब 8.57 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी थी. अब फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही