Search

 
 
 

Entertainment News : आवारापन 2 के नए रोमांटिक ट्रैक ने मचाया धमाल, अरिजित सिंह ने बिखेरा जादू

इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म 'आवारापन 2 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त को सिनेमाघरोम में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और रोमांटिक गाना 'ये आवारापन' रिलीज किया है
 

Lagatar Desk :इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म 'आवारापन 2 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त को सिनेमाघरोम में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और रोमांटिक गाना 'ये आवारापन' रिलीज किया है.इस गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत अमाल मलिक द्वारा दिया गया है, जिसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं. 

 


फिल्म के सीक्वल 'आवारापन 2' के मेकर्स ने इसका नया रोमांटिक गाना 'यह आवारापन'  ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान हाशमी पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म की कहानी की एक झलक पेश करता है. गाने से पहले आए टीजर को भी लोगों ने काफी पसंद किया, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले.

 

 

क्या होगी कहानी?


कहानी के लिहाज से यह सीक्वल वहीं से शुरू होगा जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. मेकर्स ने बताया कि आवारापन की दुनिया को एक फिल्म से आगे ले जाना हमेशा से उनका सपना था. नए कलाकारों और गायकों के जुड़ने से यह सफर और भी बड़ा हो गया है. 

 

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पटकथा बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण विशेष भट्ट और मुकेश भट्ट कर रहे हैं. इमरान हाशमी के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास होने वाली है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही