Search

 
 
 

SC-ST से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करेंगी DGP, फर्जी मुकदमों पर होगी चर्चा

झारखंड में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा को लेकर 21 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक होगी. महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी जिलों के SSP, SP और अन्य संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST)  के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक होगी. महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी जिलों के SSP, SP और अन्य संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे.

 

बैठक में राज्यभर के लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी. इसमें लंबित रहने के कारण, पर्यवेक्षण और प्रतिवेदन-2 के लिए लंबित केसों की संख्या, अनुसंधान पूरा होने के बाद अंतिम आदेश के लिए लंबित मामलों और गिरफ्तारी, वारंट, इश्तेहार व कुर्की से जुड़े मामलों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी.

 

इसके अलावा SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को मुआवजा, सहायता और पुनर्वास दिलाने की कार्रवाई की भी समीक्षा होगी. पिछले पांच वर्षों में फास्ट ट्रैक और स्पीडी ट्रायल के साथ दोषसिद्धि की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी.

 

बैठक में अधिनियम के तहत दर्ज फर्जी मामलों का ब्यौरा भी अधिकारियों से मांगा गया है. वहीं, पीड़ित पक्ष के अधिकारों से जुड़े अधिनियम की धारा 15(ए)(3) के प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही