Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News :  वेंकटेश्वर प्लांट में हादसा, रेक खाली कराने के दौरान हाईवा की चपेट में आकर कर्मी की मौत

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रेक खाली कराने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से प्लांट कर्मी की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें
  • प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप
  • इतने बड़े औद्योगिक परिसर में पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं

Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रेक खाली कराने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से प्लांट कर्मी की मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान राज किशोर सिन्हा (45) के रूप में हुई है. वह धनबाद जिले के निरसा के रहने वाले थे. राज किशोर सिन्हा करीब 20 वर्षों से प्लांट में काम कर रहे थे और फैक्ट्री के कुटिया मंदिर स्थित गेस्ट हाउस में रहते थे.

 

Uploaded Image

 

परिजनों और मौके पर मौजूद कर्मियों के अनुसार, देर रात रेक से माल खाली कराने के दौरान राज किशोर सिन्हा टॉर्च की रोशनी से हाईवा चालक को वाहन साइड कराने का संकेत दे रहे थे. इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि इतने बड़े औद्योगिक परिसर में पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं थी, जिससे यह दुर्घटना हुई है. 

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद प्लांट कर्मियों ने शव को बोरे में भरकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जिसे उन्होंने अमानवीय व्यवहार करार दिया. 

 

Uploaded Image

 

घटना की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के महासचिव व भाजपा नेता चुन्नू कांत सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.  माले नेता राजेश सिन्हा ने भी परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और फैक्ट्री प्रबन्धक से परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की. 

 

मृतक के भांजे आयुष रंजन ने घटना के पूरे घटनाक्रम में प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंधक की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही