Search

 
 
 

Entertainment news :  इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का दमदार ट्रेलर आउट, इस दिन होगी रिलीज

इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म आवारापन 2 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया.जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे है.
 

Lagatar Desk : इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म आवारापन 2 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया.जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे है. शेयर किए ट्रेलर में मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने की कहानी को दिखा रहा है. जिसमे इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. 

 

 

वहीं ट्रेलर में इमरान हाशमी के एक्शन सीन्स भी हैरान करते हैं. उनके डायलॉग भी दर्शकों को पसंद आएंगे. एक सीन में वह कहते हैं, मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है.ट्रेलर में शबाना आजमी भी हैं, जो नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं. इसके अलावा दिशा पाटनी के भी कई सीन्स इसमें देखने को मिले. 

 

कहानी की भी मिली झलक


ट्रेलर में जो फिल्म के सीन्स सामने आए हैं, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि शबाना आजमी और इमरान हाशमी के किरदार के बीच एक रंजीश है. फिल्म में ड्रग्स का एंगल भी नजर आ रहा है. देखना हाेगा कि इस कहानी में इमरान का मकसद क्या है दिशा और उनके किरदार कैसे जुड़ते हैं. साथ ही साथ एक प्रेम कहानी को इसमें कैसे दिखाया जाएगा. इन बातों से पर्दा फिल्म रिलीज के बाद ही उठेगा. 


कब रिलीज होगी फिल्म ‘आवारापन 2

फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही