Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज में बुधवार को नए मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. अभियान का उद्देश्य ऐसे छात्रों को मतदाता सूची से जोड़ना है, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है.

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया. इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की ओर से छात्रों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तीसरे चरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें अपने नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता बनने की शपथ भी दिलाई गई.
इसे भी पढ़ें:
क्लब के कैंपस एंबेसडर द्रविण सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 68 नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म वितरित किए गए. इसके अलावा मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में सुधार के लिए 20 फॉर्म भी बांटे गए.
कार्यक्रम में कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के अध्यक्ष प्रो. बी.के. सिन्हा, नोडल प्राधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता पंजीकरण कराने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment