Search

 
 
 

Hazaribagh News: जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू

Hazaribagh News: अभियान के माध्यम से नागरिक निबंधन प्रणाली के अंतर्गत जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही, पंजीकरण कराने में नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों एवं उनके समाधान से संबंधित जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी.
 
जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते डीसी

Hazaribagh News: जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने तथा नागरिक निबंधन प्रणाली (CRS) के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से चार प्रचार वाहनों को रवाना किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

डीसी हेमंत सती ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया. यह जागरूकता अभियान 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों तथा नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में संचालित किया जाएगा. प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के महत्व, प्रक्रिया तथा इससे संबंधित आवश्यक जानकारियों से अवगत कराएंगे.

 

अभियान के माध्यम से नागरिक निबंधन प्रणाली के अंतर्गत जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही, पंजीकरण कराने में नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों एवं उनके समाधान से संबंधित जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिकाधिक लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें.

 

प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, पंपलेट एवं ऑडियो संदेशों का उपयोग किया जाएगा. इसके माध्यम से नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण कराने की आवश्यकता तथा संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलीन मराण्डी सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही