Search

 
 
 

रिम्स में विश्व एड्स दिवस पर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरुकता अभियान

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रिम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा सोमवार को रिम्स के सभी ओपीडी और ट्रॉमा सेंटर परिसर में जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रिम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा सोमवार को रिम्स के सभी ओपीडी और ट्रॉमा सेंटर परिसर में जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. 

 

कार्यक्रम में पोस्ट बेसिक नर्सिंग द्वितीय वर्ष और बीएससी नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और मास एजुकेशन के माध्यम से आम लोगों को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक किया.

 

नाटक के दौरान उपस्थित लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया. इसके साथ ही एड्स से जुड़े भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करने की अपील भी की गई. आयोजन की अध्यक्षता रिम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. सुधा देवी एम ने की.

 

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजन समिति की सदस्य मिस बीना बारला, मिस ज्योति कुमारी, मिस नेहा दत्ता और मिस नीलम कुमारी की सक्रिय भूमिका रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही