Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IMS रांची विवि में स्टार्टअप एवं उद्यमिता पर जागरूकता सत्र आयोजित

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS), रांची विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया. “स्टार्टअप एवं उद्यमिता” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार्टअप झारखंड के सहयोग से किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS), रांची विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया. “स्टार्टअप एवं उद्यमिता” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार्टअप झारखंड के सहयोग से किया गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं मंच गठन के साथ हुई. स्वागत भाषण देते हुए समन्वयक डॉ. नीलू कुमारी ने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित I-Hub स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन के निदेशक माणिक कुमार ने छात्रों को स्टार्टअप की संभावनाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं और नवाचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी. वहीं, फाउंडेशन के चीफ एनाब्लर मंगलेश रंजन ने उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए IMS के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमर कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नलिन त्रिपाठी, डॉ. सोनी कुमारी एवं प्रथम वर्ष की छात्रा गुंजन ने संयुक्त रूप से किया, जिन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रणधीर कुमार ने दिया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ.

 

इस जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही