Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के टॉपर छात्र हुए सम्मानित

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को सम्माकन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में इस वर्ष जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टॉप 5 छात्रों को सम्माेनित किया गया. पहले छात्रों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया.
Advertisement
Advertisement
समारोह में उपस्थित प्राचार्य व अन्य.

Latehar : लातेहार शहर में स्टेडियम के पास स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में इस वर्ष जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टॉप 5 छात्रों को सम्माेनित किया गया. पहले छात्रों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया. इसके बाद जिला टॉपर करण कुमार के अलावा प्रीतम कुमार गुप्ताय, उज्जवल कुमार सोनी, प्रितम कुमार व नेहा कुमार को सम्मानित किया गया.

 


विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र व उपहार भेंट किये गये. प्राचार्य तृप्ति भारती ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम करने वालों को मंजिल अवश्य मिलती है. शिक्षा से बड़ी कोई पूंजी नहीं है. यह एक ऐसी पूंजी है जिसे कोई आपसे नहीं छीन सकता है. उन्हों ने विद्यार्थियों को मन लगा कर आगे की पढ़ाई करने व विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दी. साथ ही उन बच्चों का भी हौसला बढ़ाया जिन्होंने परीक्षा में कम अंक लाये हैं. विद्यालय के प्रबंधक पीके गुप्ता ने छात्रों को आगे भी सफलता की कामना की. मौके पर वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय, दशरथ सिंह, एवलिन मिंज, सौम्याह मिश्रा, आकृति कुमारी, अभय पाठक व रूपेश सर समेत अन्य  शिक्षक-शिक्षिकायें व विद्यार्थी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही