Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :  छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

जिले के सरयू प्रखंड के गणेशपुर गांव में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. 7 मई को होने वाली शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिले के सरयू प्रखंड के गणेशपुर गांव में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. 7 मई को होने वाली शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

 

गांव निवासी नारायण तुरी अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बरवाडीह जा रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार शाम बेतला नाका के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसा इतना गंभीर था कि नारायण तुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों साथी कमलेश तुरी और मनोज तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

 

बताया जा रहा है कि तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी, जो हादसे की बड़ी वजह बनी. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही