Search

 
 
 

‘बिग बॉस 19’ से एविक्ट हुए आवेज दरबार, मेकर्स पर लगाया बायस्ड होने का आरोप

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड दर्शकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आया. जहां एक ओर होस्ट सलमान खान की एनर्जी और डांस ने शो को रंगीन बना दिया, वहीं दूसरी ओर आवेज दरबार के एविक्शन ने घरवालों को इमोशनल कर दिया.
 

Lagatar desk :  रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड दर्शकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आया. जहां एक ओर होस्ट सलमान खान की एनर्जी और डांस ने शो को रंगीन बना दिया, वहीं दूसरी ओर आवेज दरबार के एविक्शन ने घरवालों को इमोशनल कर दिया.

 

 

घर से बाहर हुए आवेज दरबार

इस हफ्ते नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और आवेज दरबार शामिल थे. दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के चलते आवेज को घर से बाहर कर दिया गया. उनके बाहर जाते ही घर का माहौल इमोशनल हो गया.नेहल चूड़ासमा, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे खुद को रोक नहीं पाए और कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े.अभिषेक बजाज ने कहा,मैंने कई बार आवेज को समझाया कि गेम में थोड़ी और ऐक्टिवनेस दिखाओ, लेकिन उसका खेलने का अंदाज़ सबसे अलग था.

 

फैंस ने मेकर्स पर लगाया पक्षपात का आरोप

 

आवेज के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मेकर्स पर पक्षपात (bias) का आरोप लगने लगा. कई फैंस का दावा है कि नीलम को सबसे कम वोट मिले थे, फिर भी आवेज को क्यों निकाला गया इस सवाल ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा बटोरी.

 

शो में दिखा फिल्म प्रमोशन का तड़का

‘वीकेंड का वार’ के दौरान सेट पर पहुंचे फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टारकास्ट वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल. उन्होंने घरवालों के साथ शायरी का मजेदार खेल खेला और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया.

 

सलमान खान का धमाकेदार डांस

वरुण और जाह्नवी के साथ सलमान खान ने फिल्म के गाने ‘पनवाड़ी’ और ‘बिजुरिया’ पर जबरदस्त डांस किया. सलमान ने खुद को थिरकने से नहीं रोका और अपनी एनर्जी से दर्शकों का दिल जीत लिया. वरुण और जाह्नवी ने उन्हें गानों के हूक स्टेप्स भी सिखाए.

 

अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल का रोस्ट सेशन

मनोरंजन को और बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान और पॉपुलर कॉमेडियन हर्ष गुजराल. दोनों ने मिलकर घरवालों का जबरदस्त रोस्ट किया.अभिषेक ने मजाकिया अंदाज़ में तान्या मित्तल को ट्रोल करते हुए कहा -कोई कितना भी फेंके, तान्या से आगे नहीं निकल सकता.वहीं हर्ष गुजराल ने मृदुल तिवारी को सलाह दी कि -थोड़ा एक्टिव होकर खेलो भाई, वरना शो से सीधा घर जाना पड़ेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही