Search

 
 
 

अयोध्या राम मंदिर : चंपत राय ने कहा, दान चोरी की शिकायत करने में देर करना मेरी गलती

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का  बयान दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार चंपत राय ने पुलिस को बताया कि ट्रस्ट जून के पहले सप्ताह में ही जान गया था कि दान की राशि की चोरी हो रही है.
 
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya :  अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का   बयान दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार चंपत राय ने पुलिस को बताया कि ट्रस्ट जून के पहले सप्ताह में ही जान गया था कि दान की राशि की चोरी हो रही है. 

 

चंपत राय के अनुसार उन्होंवे एसआईटी से खुद शिकायत की थी. उसी के आधार पर दान चोरी का केस दर्ज हुआ. चंपत राय ने इस बात के लिए गलती स्वीकारी की कि उन्होंने शिकायत करने में देरी की और अपनी तरफ से आंतरिक जांच करते रहे.

 

चंपत राय ने  बताया कि 5 जून क जब अविनाश शुक्ला के घर ट्रस्ट के लोग गये थे और उसके घर से कैश बरामद हुआ था. ट्रस्ट को पहले से यह जानकारी मिल गयी थी. सूत्रों के अनुसार जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि चंपत राय अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर नहीं हैं उन्होंने लापरवाही बरती है.

 
 
जान लें कि पुलिस चंपत राय, गोपाल राय और अनिल मिश्रा के अलावा ट्रस्ट के अन्य सदस्यों की फाइनेंशियल डिटेल्स खंगाल रही है. सभी सदस्यों के बैंक अकाउंट्स और संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ में यह सामने आया है कि चंपत राय के पास कई सवालों के जवाब नहीं थे. खबर है कि पुलिस ने ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों सहित लगभग 70 लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया है.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही