Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला : SIT ने  शुरुआती जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंपी

एसआईटी टीम में शामिल विजय विश्वास पंत ने कहा,आज अयोध्या मामले की जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंप दी हैं. उन्होंने इसे प्रारंभिक प्रतिवेदन बताया. कहा कि यह गोपनीय जांच है, इसलिए अभी हम कोई जानकारी नहीं दे सकते. हमने जो जांच में पाया, उसे रिपोर्ट में दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya : खबर है कि SIT ने अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज मंगलवार को शुरुआती जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी . SIT अंतिम रिपोर्ट 15 दिन बाद सौंपेगी. 


सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में राम मंदिर को दान में दी गयी राशि की गिनती में हुई लापरवाही का जिक्र किया गया है. एसआईटी की टीम आगे भी जांच जारी रखेगी


एसआईटी टीम में शामिल विजय विश्वास पंत ने कहा,आज अयोध्या मामले की जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंप दी  गयी है. उन्होंने इसे प्रारंभिक प्रतिवेदन बताया. कहा कि यह गोपनीय जांच है, इसलिए अभी हम कोई जानकारी नहीं दे सकते. हमने जो जांच में पाया, उसे रिपोर्ट में दर्ज किया गया है.

 
जान लें कि राम मंदिर चंदे में हेराफेरी किये जाने की खबर आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी में तीन बड़े आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया था.  
 

रिपोर्ट में राम मंदिर का चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों, कुछ ट्रस्ट के सदस्य  एसबीआई के कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में लिये जाने की सूचना है 


एक खबरऔर है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है. दो वकीलों द्वारा दायर याचिका में गुहार लगाई गयी है कि सीबीआई  द्वारा गठित एसआईटी की टीम से जांच कराई जानी चाहिए.

 


  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही