Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE कक्षा 12वीं के वेरिफिकेशन व री-इवैल्यूएशन का परिणाम जारी, 87% आवेदनों का रिजल्ट घोषित

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों से जुड़े वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स, उत्तर पुस्तिका में दर्ज मुद्दों की जांच और री-इवैल्यूएशन के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड ने बताया कि परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं.

CBSE के अनुसार, अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक मामलों के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं. बाकी आवेदनों के नतीजे भी आने वाले चरणों में जारी किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है. जिन छात्रों ने आवेदन किया था, वे अपने आवेदन की स्थिति results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

बोर्ड ने कहा है कि प्रत्येक आवेदन की जांच मजबूत, पारदर्शी और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली प्रक्रिया के तहत की गई है ताकि निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके.

CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं को ही मानें. बोर्ड ने यह भी आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर CBSE कार्यालय छात्रों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराते रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही