Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की तिथि बदली

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की निर्धारित तिथि में बदलाव कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की निर्धारित तिथि में बदलाव कर दिया है.

 


पहले यह लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 19 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.


परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा. डाक या किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा.


इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के कदाचार या अनियमित गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है. यदि कोई अभ्यर्थी गलत गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी.


आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in देखते रहें.


आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.


परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्य सचिव, झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी. इसमें जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है.


आयोग द्वारा ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं. साथ ही परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही