Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: मलेरिया से रोकथाम को लेकर समन्वय समिति की बैठक

मलेरिया से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: मलेरिया से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला वी.बी.डी. पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, आईसीडीएस के प्रतिनिधि, नगर निगम हजारीबाग के सिटी मैनेजर सहित स्वास्थ्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला वी.बी.डी. पदाधिकारी ने बताया कि जून माह को मलेरिया तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए “अलार्मिंग मंथ” के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों में वृद्धि होती है, जिससे मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

 

उन्होंने मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आमजन से अपने घरों एवं आसपास जल जमाव नहीं होने देने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने, कूलरों की नियमित सफाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर जलभराव वाले स्थानों में किरासन तेल आदि का छिड़काव करने की अपील की. साथ ही बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी.

 

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से मलेरिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया, ताकि जिले को मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से सुरक्षित रखा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही