Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: जिला प्रशासन हर महीने लगाएगा रक्तदान शिविर

जिला प्रशासन हजारीबाग की ओर से हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: जिला प्रशासन हजारीबाग की ओर से हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य जिला रक्त बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, आपातकालीन सर्जरी के मरीजों, थैलेसीमिया, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

 

आगामी 01 जुलाई 2026 को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (सदर अस्पताल) के ओपीडी परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

 

नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन से जिला रक्त बैंक में रक्त का पर्याप्त भंडारण बना रहेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा. इसके अतिरिक्त, इस पहल से आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा अधिक से अधिक लोग सामाजिक दायित्व निभाते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे.

 

जिला प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नियमित रक्तदान को एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही