Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: डीसी ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, 11.23 करोड़ मिला राजस्व

डीसी हेमंत सती ने परिवहन विभाग की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने परिवहन कार्यालय द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: डीसी हेमंत सती ने परिवहन विभाग की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने परिवहन कार्यालय द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रवर्तन संबंधी कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने कहा कि जिन वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुका है अथवा फिटनेस जांच में असफल हुए हैं. ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करें. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को विभाग के नीलाम पत्रों एवं लंबित वादों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. 

 

राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 1 जून 2026 से अबतक विभाग द्वारा 11 करोड़ 23 लाख रुपये का राजस्व संग्रहित किया गया है. इस पर उपायुक्त ने निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने ओवरलोडेड वाहनों की नियमित जांच, पेट्रोल पंपों के नवीनीकरण संबंधी दस्तावेजों, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए. उन्होंने नाप-तौल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से कम-से-कम पांच पेट्रोल पंपों की जांच करने को कहा.

 

बैठक में उपायुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से नशीले पदार्थों तथा प्रतिबंधित पशुओं की ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित जांच अभियान संचालित किए जाएं.

 

उन्होंने जिले में निबंधित वाहनों की संख्या, इलेक्ट्रिक वाहनों के निबंधन, फिटनेस जांच, कर बकायेदार (टैक्स डिफॉल्टर) वाहन मालिकों को नोटिस निर्गत करने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की.

 


जिले में बिना निबंधन के संचालित हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन टोटो,ऑटो,दो पहिया, निजी इलेक्ट्रिक वाहन संचालकों से अपील की कि जिन वाहनों का अब तक निबंधन नहीं हुआ है, वे 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपने वाहनों का निबंधन करा लें.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त के बाद बिना निबंधन संचालित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं 2019 संशोधन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया गया. 

 

बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी  आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस  पूर्वा अग्रवाल,परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही