Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस की कार्रवाई, 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में लगातार प्रशासन द्वारा एंटी ड्रग्स अभियान चलाया जा रहा. इसी कड़ी में पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानो पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिकी की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
  • तीन अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी

Ranchi : राजधानी रांची में लगातार प्रशासन द्वारा एंटी ड्रग्स अभियान चलाया जा रहा. इसी कड़ी में पुलिस ने 13 पुड़िया ब्राउन शुगर साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानो पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिकी की जा रही है.

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी द्वारा सूचना के आधार पर मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान से दो अभियुक्तों मो० एहतेशाम और- मो० शहादत को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन कुल 1.29 ग्राम, 8020/-रु० बरामद किया गया है.

वहीं, सुखदेवनगर थाना अंतर्गत मुड़ला पहाड़ हेहल के पास से दो अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह एवं राहुल कुमार यादव को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से कुल 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना अंतर्गत जेपीएससी कार्यालय के बगल से राजकुमार पुराण को 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. 

पूरे सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें मो० एहतेशाम, मो० शहादत, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव, राजकुमार पुराण शामिल है. साथ ही छापेमारी में 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 मोटरसाईकिल, 1 सीएनजी ऑटो, 1 मोबाइल पुलिस ने जब्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही