Simdega : सिमडेगा प्रखंड सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) व बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने की. शिविर में बूथ संख्या 1 से 69 तक के सभी बीएलओ व सुपरवाइजर शामिल हुए.
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. अधिकारियों ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतादाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए.
अपर समाहर्ता ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया. उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो, बीडीओ अनूप कच्छप, प्रखंड निर्वाचन प्रभारी गुरुचरण महतो सहित प्रखंड व अंचल के अधिकारी-कर्मी, सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment