Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जगन्नाथपुर से लापता 16 वर्षीय छात्रा का मुंबई में मिला लोकेशन

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 19 जून से लापता 16 वर्षीय इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा का पता पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मुंबई में लगाया है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी इच्छा से एक युवक के साथ मुंबई चली गई थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 19 जून से लापता 16 वर्षीय इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा का पता पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मुंबई में लगाया है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पाया गया है. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी इच्छा से एक युवक के साथ मुंबई चली गई थी.


जानकारी के मुताबिक, छात्रा घटना वाले दिन रोज की तरह यूनिफॉर्म पहनकर कॉलेज गई थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी. जब परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन से जानकारी ली, तो पता चला कि छात्रा ने सुबह 10:09 बजे तबीयत खराब होने का आवेदन देकर छुट्टी ली थी और कॉलेज परिसर से निकल गई थी.

 

इसके बाद छात्रा के पिता ने स्थानीय विधानसभा थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की और छात्रा का मोबाइल लोकेशन मुंबई में ट्रैक किया. 


पुलिस की जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और छात्रा एक युवक के साथ मुंबई चली गई थी. छात्रा का पता चलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है. सूचना मिलते ही परिजन बेटी को सुरक्षित वापस लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के रांची लौटने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही