Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में एनएच-143 पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एस मोड़ के पास पोकलेन मशीन लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर और उस पर लदी पोकलेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि चालक व खलासी सुरक्षित बच निकले.
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (नंबर– NL 04D 7151) पोकलेन मशीन लेकर खड़गपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था. रास्ते में कोलेबिरा के एस मोड़ के पास चालक ने संतुलन खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे में ट्रेलर व पोकलेन को नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment