Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : महिला को डायन कहकर मारपीट करने का आरोप, अरगोड़ा थाना में केस दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता पदमा बड़ाईक की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिकायत में कहा गया है कि एक महिला अपनी बेटी के साथ उनके घर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी. इस दौरान उसने पदमा बड़ाईक को डायन कहकर अपमानित किया और मारपीट भी की. आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे उन्हें चोट लगी.

पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी महिला अपनी बेटी के स्कूल और हॉस्टल से जुड़े मामले में मदद मांगने आई थी. बाद में इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही