Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा एवं आरवीएस स्कूल, डिमना में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 


उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है. उन्होंने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, निर्धारित प्रपत्रों का सही संधारण करने और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया.


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने प्रत्येक बीएलओ को अपने मतदान क्षेत्र के सभी परिवारों तक पहुंचकर मतदाता विवरण का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा.


प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों का संकलन, दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि की विस्तृत जानकारी दी गई.


प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे. इस दौरान मतदाताओं को नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य निर्वाचन प्रक्रियाओं के प्रति भी जागरूक किया जाएगा.


कार्यक्रम में अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एईआरओ, मास्टर ट्रेनर, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही