Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : थानों में नहीं होती सुनवाई, अपराधियों के हौसले बुलंद- पूर्णिमा साहू

विधायक र्णिमा साहू ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पीड़ितों को थानों से सहयोग नहीं मिलता है. लोग अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि थानों में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता.
Advertisement
Advertisement
मीडिया से बात करतीं विधायक पूर्णिमा साहू.

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. कहा कि जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. लोगों में डर व असुरक्षा का माहौल बन रहा है.

 

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मैदान में सक्रियता कम दिखाई दे रही है. अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे नियमित रूप से थानों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि पुलिस जनता की शिकायतों पर सही ढंग से कार्रवाई करें. यदि थानों की व्यवस्था और लोगों की समस्याओं की निगरानी भी जनप्रतिनिधियों को ही करनी पड़े, तो प्रशासन की भूमिका क्या रह जाएगी.

 

पूर्णिमा साहू ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पीड़ितों को थानों से सहयोग नहीं मिलता है. लोग अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि थानों में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता. विशेष रूप से लापता बेटियों के मामलों में परिवारों को न्याय व त्वरित कार्रवाई की बजाय इधर-उधर भटकाया जाता है.

 

विधायक ने कहा कि राज्य में चेन स्नैचिंग, हत्या, ठगी व अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई मामलों में अपराधी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. अपराधियों में पुलिस का डर कम हो गया है और उनका मनोबल बढ़ा हुआ है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही