Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : लगातार अभियान चला कर अफीम व गांजा की खेती रोकें- डीसी

सभी सीओ व थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट करें और इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी व एसपी.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक हुई. डीसी ने अधिकारियों को लगातार अभियान चलाकर अवैध अफीम (पोस्ता) व गांजा की खेती पर रोक लगाने का निर्देश दिया. सभी सीओ व थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट करें और इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें. मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित कारवाई सुनिश्चित करें.


बैठक में मौजूद एसपी कुमार गौरव ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने व नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया. बैठक में स्कूल-कॉलेजों व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया. 


 बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, लातेहार एसडीओ दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही