National News : बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज ना खाने की अपील पर पश्चिम बंगाल में विवाद छिड़ गया है.. पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का कहना है कि हमारा जो भी मन करेगा हम वो खायेंगे. दरअसल बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों कोलकाता में कथा वाचन कर रहे हैं.
कथा वाचन के क्रम में उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की थी कि वे कम से कम दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज ना खाये. यह भाजपा को रास नहीं आया. समिक भट्टाचार्य ने कहा, बाहर से आने वाला कोई धर्म गुरु यह तय नहीं करेगा कि राज्य के लोगों को क्या खाना चाहिए या क्या पहनना चाहिए.अहम बात यह है कि बाबा बागेश्वर ने पूर्व में कहा था कि वह दीदी की सत्ता जाने के बाद ही राज्य में कथा करने आयेंगे.
बागेश्वर बाबा ने एक कदम आगे बढ़ कर त्योहारों के समय मांसाहारी खाना खाने वालों को पाखंडी करार दिया था. उन्होंने यह आदत छोड़ने की अपील की थी. त्योहार के समय मांसाहार करने वालों को विधर्मी बताया था. बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री शास्त्री भाजपा शाषित राज्यों में महत्व मिलता रहा है. पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय कथा की अनुमति लेने में परेशानी आ रही थी.
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली वही खायेंगे जो वे खाते आये हैं. उन्होंने कहा, यहां मां काली को बकरे की बलि दी जाती है. श्री भट्टाचार्य ने बंगाली परंपरा की याद दिलाते हुए कहा,अष्टमी पर लुची (पूरी) और नवमी पर बकरे का मांस खाना बंगाल की पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है . हम ऐसा करना जारी रखेंगे. कोई भी यहां आकर सीख नहीं दे सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

