Search

 
 
 

MPSC परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पुणे की सड़कों पर हजारों छात्रों का आक्रोश मार्च

National  News : छात्रों का मोर्चा ओंकारेश्वर चौक से जिला कलेक्टर कार्यालय तक गया. भारी संख्या में छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए. पोस्टरों पर सरकार और MPSC प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे, छात्रों ने गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की.
 
पुणे मं छात्रों का आक्रोश मार्च

National  News :  महाराष्ट्र  लोकसेवा आयोग((MPSC)  के खिलाफ छात्रों का गुस्सा भड़कता जा रहा है. बता दें कि MPSC की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र आक्रोशित हैं. इसके विरोध में आज सोमवार को पुणे में हजारों छात्रों ने आक्रोश मोर्चा निकाला.

 

 

प्रदर्शनकारी MPSC अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. साथ ही परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने को कहा .छात्रों का मोर्चा ओंकारेश्वर चौक से जिला कलेक्टर कार्यालय तक गया. भारी संख्या में छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए.

 

  

 

पोस्टरों पर सरकार और MPSC प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे, छात्रों ने गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा में गड़बड़ी मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाये   


 

अहम बात यह रही कि आक्रोश मोर्चा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट के विधायक रोहित पवार और सुप्रिया सुले काले कपड़े पहनकर शामिल हुए और सरकार-MPSC प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. 
 

 

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि पैसे कमाने के लिए गरीब-मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ MPSC द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने परीक्षा में कथित पेपरलीक और  मुद्दा उठाया और MPSC अध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा मांगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही