Search

 
 
 

तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय ने स्टालिन सरकार पर हमला बोला, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये

National  News : सी जोसेफ विजय ने विधानसभा में पूर्ववर्ती डीएमके सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के संदर्भ में सीएम ने उन दस्तावेजों का जिक्र किया, जिनके आधिकारिक रिकॉर्ड विधानसभा लाइब्रेरी में मौजूद हैं. विजय ने 1977 की सरकारिया आयोग की रिपोर्ट और वीरनम पाइपलाइन प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया.
 
विधानसभा में CM Joseph Vijay

National  News : तमिलनाडु के सीएम  सी जोसेफ विजय ने आज सोमवार को विधानसभा में राज्य की पूर्ववर्ती डीएमके की स्टालिन सरकार पर हमला बोला. सीएम ने डीएमके पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये.  उन्होंने सरकारिया आयोग की रिपोर्ट, वीरनम पाइपलाइन प्रोजेक्ट सहुत ED के आरोपों का जिक्र किया.

  

सी जोसेफ विजय विधानसभा में पुलिस विभाग के लिए अनुदान की मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे. पूर्ववर्ती डीएमके सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के संदर्भ में सीएम ने उन दस्तावेजों का जिक्र किया, जिनके आधिकारिक रिकॉर्ड विधानसभा लाइब्रेरी में मौजूद हैं. विजय ने 1977 की सरकारिया आयोग की रिपोर्ट और वीरनम पाइपलाइन प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया.

 

सीएम ने रिपोर्ट के हवाले सेआरोप लगाया कि ठेके देने के लिए कमीशन मांगा गया था. आरोप लगाया कि कथित तौर पर एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का गलत इस्तेमाल किया गया था.


 
विजय यहीं नहीं रुके. उन्होंने पार्टी फंड के नाम पर पैसे जमा करने के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों को याद दिलाया. दावा किया कि कुछ ठेके में 7.5 से 10 प्रतिशत तक कमीशन लिया गया था. पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था, एजेंसी के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने डीएमके अध्यक्ष एमके.स्टालिन और पार्टी नेता उदयनिधि स्टालिन को घेरा.   

 

विधानसभा  में सीएम विजय ने कहा, राजनीतिक आलोचना की जा सकती है,  लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं  कर सकते. महिलाओं के बारे में अश्लील या अपमानजनक टिप्पणी करने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता. बता दें कि पिछले दिनों उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय की मित्र तृषा कृष्णन(अभिनेत्री) को लेकर अशालीन टिप्पणी की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही