Search

 
 
 

Latehar News: बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, भीम आर्मी ने निकाला आक्रोश मार्च

Latehar News: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असमाजिक तत्‍वों को गिरफ्तार करने की मांग को ले कर भीम आ‍र्मी ने मंगलवार को जिला मुख्‍यालय में आक्रोश मार्च निकाला.
 
भीम आर्मी का आक्रोश मार्च

Latehar News: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असमाजिक तत्‍वों को गिरफ्तार करने की मांग को ले कर भीम आ‍र्मी ने मंगलवार को जिला मुख्‍यालय में आक्रोश मार्च निकाला.

इसे भी पढ़ें: 

आक्रोश मार्च जिला मुख्‍यालय के माको डांक बंगला से प्रारंभ होकर समाहरणालय तक गयी. यहां उपायुक्‍त को एक ज्ञापन सौंप कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. 

 

जिलाध्यक्ष जनजीवन राम ने कहा कि एक महीने पहले मनिका प्रखंड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असमाजिक तत्‍वों के द्वारा क्षतिग्रस्‍त कर दी गयी है. इस मामले में अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गयी है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. इस घटना से पूरे बहुजन समाज एवं आम नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं.

 

ज्ञापन में कहा गया है कि दोषियों के खुलेआम घूमने से आम लोगों में रोष एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है. संगठन ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. भीम आर्मी ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई एवं सम्मानजनक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने, प्रतिमा स्थल की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही