Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा साहेब के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं: हरिशंकर यादव

मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि बाबा साहेब के पद चिन्‍हों पर चल कर ही उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि बाबा साहेब के पद चिन्‍हों पर चल कर ही उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव ने भी भारत रत्‍न डॉ भीमराव अंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्‍हें देश का सच्‍चा सपूत और समाज के अंतिम व्‍यक्ति के मान-सम्‍मान व न्‍याय के लिए खड़ा रहने वाला नायक बताया.

 

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, कार्यालय प्रभारी ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, वाजिद अंसारी, अफरोज अंसारी, अरुण यादव, दानिश आलम, मुनिप यादव, बिनेश्वर यादव, सविंदर उरांव, ग्राम प्रधान चुरावन उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

 

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही