Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी जमीन मामले में बाबूलाल का आरोप, IG पंकज कंबोज पर कार्रवाई की मांग

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने आईजी पंकज कंबोज पर आदिवासी जमीन को गलत तरीके से खरीदने और नामांतरण कराने का आरोप लगाया है. मरांडी ने पूरे मामले की जांच कराने और पंकज कंबोज को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने आईजी पंकज कंबोज पर आदिवासी जमीन को गलत तरीके से खरीदने और नामांतरण कराने का आरोप लगाया है. मरांडी ने पूरे मामले की जांच कराने और पंकज कंबोज को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.


मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि उन्हें अनुराग उरांव की ओर से इस मामले की शिकायत मिली है. शिकायत के साथ जमीन से जुड़े म्यूटेशन के दस्तावेज भी दिए गए हैं.

Uploaded Image

 

मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र


शिकायत के अनुसार, रांची के कांके अंचल के मौजा चामा में खाता संख्या 120, भाग-2 और प्लॉट संख्या 1054 की जमीन खतियानी आदिवासी जमीन है. यह जमीन पहले खेदुवा उरांव के नाम दर्ज बताई गई है. आरोप है कि इस जमीन को पंकज कंबोज ने अपने पिता प्रेम कुमार कंबोज के नाम पर खरीदा और बाद में उसका नामांतरण भी करा लिया.


बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जमीन के इस हस्तांतरण में नियमों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने इसे CNT Act से जुड़ा गंभीर मामला बताया है. साथ ही जमीन खरीद में काले धन के इस्तेमाल की भी जांच की मांग की है.


मरांडी ने गिरफ्तार भू-माफिया कमलेश कुमार को लेकर भी पंकज कंबोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि कमलेश कुमार को पंकज कंबोज का संरक्षण प्राप्त था. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.


नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए पंकज कंबोज को तत्काल निलंबित करने की मांग की है. उन्होंने पंकज कंबोज की ओर से पद का इस्तेमाल कर खरीदी गई संपत्तियों की CBI या ACB से जांच कराने की मांग की है. साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही