Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल के अभिभाषण पर बाबूलाल का हमला, सरकार पर झूठ व भ्रष्टाचार के आरोप

बजट सत्र के दौरान सदन में दिए गए राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : बजट सत्र के दौरान सदन में दिए गए राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. 

 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण झूठा है और सरकार तर्कहीन तथा तथ्यहीन बातें कर रही है. मरांडी ने कहा कि सत्र के दौरान भाजपा एनडीए गठबंधन सरकार के इस झूठ को सदन के भीतर बेनकाब करेगी.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय कुप्रबंधन, घपले-घोटाले के कारण झारखंड आर्थिक संकट से गुजर रहा है. केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाना संकीर्ण मानसिकता और निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण है.

 

उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल के 10 वर्षों में झारखंड को 56 हजार करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक सहायता दी है.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र से मिले फंड का दुरुपयोग कर रही है और उपयोगिता प्रमाण पत्र तक जमा नहीं किए जा रहे. उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने से 10 हजार करोड़ रुपये गायब हैं, जिसकी जांच नहीं हो पा रही है.

 

रोजगार, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए. अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए गठबंधन जनहित के मुद्दों पर सदन में मजबूती से आवाज उठाएगा और सरकार को जवाबदेह बनाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही