Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: वार्ड 18 प्रत्याशी सबलु मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

वार्ड 18, पार्षद प्रत्याशी सबलु मुंडा क्रमांक सख्या 3, चुनाव चिन्ह बल्ला छाप का प्रचार करने अपने सैकडों समर्थकों के साथ वार्ड 18 के गली-मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : वार्ड 18, पार्षद प्रत्याशी सबलु मुंडा क्रमांक सख्या 3, चुनाव चिन्ह बल्ला छाप का प्रचार करने अपने सैकडों समर्थकों के साथ वार्ड 18 के गली-मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान प्रत्याशी ने चडरी, प्लाजा समेत अन्य स्थानों पर प्रचार किए. 

 

इस दौरान प्रत्याशी सबलु मुंडा ने कहा कि वोटर इस बार बदलाव देखना चाहते है. युवा प्रत्याशी की मांग कर रहे है. वार्ड 18 शहर का प्रमुख केंद्र है. क्योंकि नगर निगम से लेकर व्यवसाय का मुख्य केंद्र माना जाता है. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय खोला जाएगा.

 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों से लेकर गली-मुहल्लो में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी. वार्ड को बेहतर और स्वच्छ वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए नालियों की नियमित और निरंतर सफाई कराई जाएगी.

 

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा. जनता का विश्वास जीतकर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करना उनकी प्राथमिकता होगी.

 

नेता नहीं सेवक चुने- सबलु मुंडा

प्रत्याशी सबलु मुंडा ने लोगों से अपील की है कि नेता नहीं सेवक चुने. क्योंकि नेता केवल आश्वासन देते है. जबकि सेवक लोगों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते है. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते है. प्रत्येक पर्व त्यौहार, दुख-सुख में हमेशा साथ खड़ा रहते है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही