Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, 100 प्रत्याशी मैदान में

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची बुधवार को काउंसिल ने जारी कर दी गई. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे.
Advertisement
Advertisement
चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता अशोक कुमार यादव

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची बुधवार को काउंसिल ने जारी कर दी गई. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे. 

 

प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने कहा कि नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई, 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों का सीरियल नंबर काउंसिल के वेबसाइट पर है. 

 

इधर, चुनाव को लेकर प्रत्याशियों (अधिवक्ताओं) का राज्य के विभिन्न जिलों में चुनावी दौरा जारी है. प्रत्याशी झारखंड हाई कोर्ट सहित राज्य के विभिन्न सिविल कोर्ट में जाकर अपने पक्ष में अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं.
 

हाई कोर्ट में सरकार के वरीय स्थाई सलाहकार अशोक कुमार यादव अपने चुनावी प्रचार में झारखंड के गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, पाकुड़, राजमहल, साहिबगंज आदि जिलों का दौरा कर रहे हैं.  

 

हाईकोर्ट में सरकार के राजकीयकृत अधिवक्ता मनोज कुमार ने अपने चुनावी दौरे में जामताड़ा, जमशेदपुर, देवघर आदि जिलों में अधिवक्ताओं से संपर्क किया है और उनसे समर्थन मांगा. 

चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता मनोज कुमार

Uploaded Image

हाई कोर्ट के अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्रा ने हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बरही अनुमंडल बार, खूंटी, सिमडेगा, रांची जिला बार भ्रमण किया और अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में प्रथम वरीयता मत देने की अपील की.

चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्रा

Uploaded Image

 


 23 पदों पर हो रहा है चुनाव 

इस बार काउंसिल के लिए 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहा है. जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं. दो पद मानोनयन के आधार पर चुने जाएंगे. पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं. इस चुनाव में झारखंड के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही